पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदनलाल अग्रवाल समाज के तहसील अध्यक्ष बने

मदनलाल अग्रवाल समाज के तहसील अध्यक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकी अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज चौरासी की महासमिति का गठन किया गया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व तहसीलदार मदनलाल जैन को अग्रवाल समाज ने टोडारायसिंह तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया तथा 25 सदस्य बनाए गए। नवनियुक्त अध्यक्ष ने समाज चौरासी को समाज के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समाज के अभय कुमार कनोई, मोहनलाल कनोई, रामप्रसाद कनोई, पार्षद मुकेश जैन, कैलाशचंद कनोई, अशोक झंडा, कमल अग्रवाल बरवास, पदमकुमार कनोई, राजेंद्र जैन हमीरपुर, हेमराज कालेड़ा वाले, शिखरचंद कनोई, अशोक अग्रवाल सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। इससे पूर्व जैन अग्रवाल समाज की ओर से दशलक्षण पर्व तीन लोक मंडल विधान की पूर्णाहुति की गई। इसमें भगवान पद्मप्रभु चैत्यालय जिनालय में क्षुल्लक विश्व प्रभु सागर महाराज ने कहा कि एक माह तक श्रावक-श्राविकाओं ने भादवा व्रत रख कर पुण्यार्जन किया है, इसका पुण्य संपूर्ण समाज प्राणिमात्र को मिले। पुण्यार्जन के लिए श्रावक-श्राविकाओं ने जिनालय आकर श्रद्धा भाव से आराधना की है। इस मास को शास्त्रानुसार पवित्र मास माना गया है।