पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा

शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें बुधवार को शिव सरकार सेवा समिति टोडारायसिंह की ओर से कींगसी बावड़ी के पास छतरी पर संयोजक कैलाश चंद हलसोरा के सान्निध्य में शिव परिवार बालाजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा तुलसी विवाह सम्पन्न करवाया गया।

आचार्य ओमप्रकाश शुक्ला, पंडित ऋषिराज शुक्ला, सुरेन्द्र कुमार पाठक, सत्यनारायण शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, डी.एन.शर्मा ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न करवाया। इस दौरान नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भगवान शंकर के जयकारे लगाए और धर्मलाभ कमाया।

इसके बाद महाआरती हुई। महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। इसके पूर्व रात्रि को जयपुर के गायक कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रोतागण रुके रहे।







टोडारायसिंह. कींगसीबावड़ी के पास छतरी पर प्रतिष्ठा के बाद आरती करते श्रद्धालु