- Hindi News
- पंचायत समिति कार्यालय से आठ कर्मचारी नदारद
पंचायत समिति कार्यालय से आठ कर्मचारी नदारद
पंचायतसमिति कार्यालय का शुक्रवार को एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 8 कर्मचारी नदारद थे। कार्य की उदासीनता बरतने पर विकास अधिकारी महेंद्र जैन, पंचायत प्रसार अधिकारी परशुराम सैक्रेटरी सत्यनारायण को नोटिस जारी किया गया है।
एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने बताया कि वे शाम 5:30 बजे पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे। वहां पंचायत प्रसार अधिकारी कैलाश मीणा, ग्रामोद्योग प्रसार अधिकारी दुर्गालाल मीणा, कनिष्ठ अभियंता नंदराज, कनिष्ठ लिपिक रामप्रसाद बैरवा, कनिष्ठ लिपिक देवेन्द्र राजावत, चंद्रप्रकाश, वाहन चालक हनुमान दरोगा, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी महावीर प्रसाद ने हाजिरी रजिस्टर में शाम 5:30 बजे तक हस्ताक्षर नहीं किए थे और मौके पर भी नहीं मिले।
भामाशाहकार्ड में खामियां
एसडीएमनेगी ने बताया कि जनकल्याणकारी कार्य में उदासीनता बरतने तथा सही पर्यवेक्षण कार्य नहीं करने पर विकास अधिकारी महेंद्र जैन पंचायत प्रसार अधिकारी परशुराम को नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार भांसू के भामाशाह शिविर में राशन कार्डों की त्रुटियां नहीं सुधरवाने पर सेक्रेट्री सत्यनारायण को नोटिस जारी किया है।