पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भासू में खाद के लिए तकरार

भासू में खाद के लिए तकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह| किसानोंकी खाद को लेकर चल रही भारी मांग अभी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रविवार को भासू में जैसे ही खाद आई तो किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान खाद लेने को लेकर तकरार हो गई। इससे खाद वितरण बंद करवाना पड़ गया बाद में पुलिस को बुलवाकर खाद वितरण करवाया

कस्बे की कृषि मंडी में चार गाड़ी यूरिया खाद की आई जिसे कृषि अधिकारियों ने वितरण करवा दिया।

भासू में रविवार को 400 कट्टे खाद के आते ही किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसानों को एक-एक कट्टा खाद वितरण किया गया तो इसका उन्होंने विरोध किया और दो-दो कट्टे खाद के लेने की जिद करने लग गए। मामला अधिक बढ़ जाने से दुकानदार को दुकान बंद करनी पड़ गई। बाद में कृषि अधिकारियों ने पुलिस को बुलवा कर खाद को वितरण करवाया। उधर कृषि मंडी में भी चार गाडि़यों में 1800 कट्टा खाद के आए जिन्हें लाइन लगवा कर कृषि सहायक अधिकारी हरिसहाय शर्मा रेवन्यू अधिकारी ने वितरण करवाया। अभी भी खाद की मारामारी के चलते सैकड़ों किसान रोजाना कृषि मंडी में खाद के लिए चक्कर लगाते है। सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग जाती है। कृषि अधिकारी हरिसहाय शर्मा के अनुसार खाद की अभी मांग जारी है। रविवार को कस्बे में आई चार गाड़ी यूरिया खाद कृषि मंडी में वितरण करवा दिया गया है। भासू में किसानों ने दो दो कट्टा खाद मांगने की जिद पर वितरण बंद करवाया लेकिन बाद में पुलिस को बुलवा कर खाद वितरण करवा दिया गया। एसडीएम ने बताया है कि किसान खाद लेने के लिए संयम बनाए रखें।

उनियारा|कस्बेसहित ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। रविवार को भी कस्बे में चौधरी खाद बीज भण्डार पर यूरीया खाद आने की सूचना मिलते ही कडाके की सर्दी के बाद भी भीड उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्र से से बाइक से खाद लेने के लिए ग्रामीणों ने आकर लाइन बनाकर खाद का इंतजार किया।

टोडारायसिंह. यूरियाखाद के लिए किसानों की लगी लंबी कतार।