दीनदयाल वाटिका की पालिका ने ली सुध
कस्बेमें रेलवे स्टेशन के पास पं.दीनदयाल वाटिका की बदहाली के संबंध में दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आए पालिका प्रशासन ने बुधवार को वाटिका की साफ सफाई करा दी। पं.दीनदयाल की प्रतिमा की भी सर्फ से धुलाई करवाई गई।
उल्लेखनीय है भाजपा कार्यकर्ता 25 सितंबर को सुबह 9 बजे यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएंगे। यहां संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। वाटिका मूर्ति की सफाई होते ही भाजपा महामंत्री राधेश्याम कुमावत ने पालिका ईओ पूजा मीणा से यहां बिजली व्यवस्था सुचारु रखने और क्षतिग्रस्त दीवार को भी सही करवाने की मांग की।
टोडारायसिंह. दीनदयालवाटिका की बुधवार को पालिका ने सफाई कराई।