पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोडा में जगदीश निर्विरोध उपप्रधान

टोडा में जगदीश निर्विरोध उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह| पंचायतराज चुनाव के मद्देनजर रविवार को पंचायत समिति सभागार में उप-प्रधान के लिए चुनाव करवाया गया। इसके लिए केवल पंचायत समिति सदस्य जगदीश घटाला ने भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर पर्चा भरा। इस पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने भाजपा के जगदीश घटाला को उप-प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा कर दी।

पंचायत समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 13 सदस्य िनर्वाचित हुए थे। एक कांग्रेस का एक निर्दलीय सदस्य थे। इन सदस्यों मेसे उपप्रधान के चुनाव हेतु पंचायत समिति सभागार में निर्वाचन अधिकारी ने मतदान की व्यवस्था की थी। चुनाव में कांग्रेस के सदस्य देवकरण बैरवा निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश धाकड़ ने उपप्रधान का पर्चा नहीं भरा। भाजपा ने उपप्रधान सीट के लिए जगदीश घटाला को पार्टी का सिंबल दिया गया था। जिसे भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतकुमार जैन ने जगदीश घटाला के नाम का निर्वाचन अधिकारी एसडीएम नेगी को सौंप कर पर्चा दाखिल करवाया। अन्य किसी भी सदस्य ने निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक उपप्रधान के लिए पर्चा दाखिल नहीं किया। इस पर निर्वाचन अधिकारी ने फार्मों की जांच अन्य प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उपप्रधान पद के लिए जगदीश घटाला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। जैसे ही उपप्रधान पद पर जगदीश घटाला के नाम की घोषणा हुई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपप्रधान घटाला को फूल मालाओं से लाद दिया तथा जयकारे लगाते हुए पंचायत समिित कार्यालय से विधायक कन्हैयालाल चौधरी के आवास पर पहुचे। इस दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यगण, भाजपा के िजला उपाध्यक्ष संतकुमार जैन, एडवोकेट रवी सौगाणी, कृष्णमुरारी गुर्जर, संतकुमार मीणा, महावीर शर्मा, सत्यनारायण दायमा, दिनेश शर्मा, पार्षद अनुराग भट्ट, सुनील भारत, महामंत्री राधेश्याम कुमावत, प्रहलाद चावला, नाथूलाल जगरवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस के सीआई पन्नालाल जांगिड़, पचेवर थानाधिकारी राजकुमार नायक पुलिस जाब्ता उपस्थित था।