बिना डेंटल चेयर के कैसे हो चेकअप
टोडारायसिंह| राज्यसरकार ने यहां के अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति तो कर दी, लेकिन मरीज को देखने के लिए डेंटल चेयर उपलब्ध नहीं कराने से दांतों के रोगियों का उपचार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दांतों के रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहां राजकीय सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र पर राज्य सरकार ने गत अक्टूबर माह में क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी की अभिशंसा पर दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र सिंह भालोट की नियुक्ति कर दी थी, लेकिन इनकी नियुिक्त के बाद यहां पर डेंटल चेयर एक्सरे मशीन अभी तक भी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इससे दंतरोग विशेषज्ञ डॉ.भालोट दांतों के रोगियों का उपचार सही ढंग से नहीं कर पा रहे हंै। ऐसे में रोजाना अस्पताल में रहे दांतों के रोगियों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. भालोट का कहना है कि दांतों के रोगी की जांच के लिए सबसे अहम डेंटल चेयर ही होती है। उसमें दांत को देखने के सभी आवश्यक उपकरण लगे होते हैं। इसके बिना दांतों के रोगी की जांच उपचार नहीं किया जा सकता है। डेंटल चेयर के माध्यम से ही रोगी का उपचार किया जा सकता है। अस्पताल प्रशासन भी डेंटल चेयर के लिए जिला सीएमएचओ कार्यालय टोंक को पत्र भेज कर मांग कर चुका है लेकिन तीन माह में भी व्यवस्था नहीं की गई है।
शीघ्रव्यवस्था कराएंगे
टोंकके जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्साधिकारी सुभाष खोलिया का कहना है िक दांतों के डॉक्टर के लिए डेंटल चेयर अहम है। इसके बिना डॉक्टर मरीज का उपचार नहीं कर पा रहे होंगे। इसकी मुझे आज ही जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को टोडारायसिंह में डेंटल चेयर की व्यवस्था के लिए लिखूंगा तथा शीघ्र ही व्यवस्था करवा दी जाएगी।
चरणजीतकौर पहली गुरुद्वारा प्रधान महिला
जयपुर| राज्यमें ऐसा पहला मौका है कि किसी गुरुद्वारे में महिला को प्रधान चुना गया। जयपुर के गोविंदनगर पूर्व गुरुद्वारे में चरणजीत कौर को प्रधान चुना गया है। 56 वर्षीया कौर गोविंदनगर पूर्व गुरुद्वारे में 40 साल से सेवा कर रही थीं। गुरुदर्शन यात्रा कमेटी के संयोजक जगजीत सिंह सूरी और गुरुगोविंद सिंह स्टडी कीर्तन विंग के अध्यक्ष मनमीत सिंह ने बताया कि बीबी चरणजीत समय-समय पर हर गुरुद्वारे में कीर्तन सेवा दे चुकी हैं।