पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्सी में दिन दहाड़े सूने मकान से एलसीडी कपड़े चोरी

बस्सी में दिन दहाड़े सूने मकान से एलसीडी कपड़े चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सीगांव में रविवार को सड़क किनारे पथवारी के पास स्थित एक जने के मकान में चोर दिन दहाड़े वहां रखे सामान नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस के सीआई पन्नालाल जांगिड़ ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित रामलाल पुत्र सूरज माली निवासी बस्सी ने बताया कि उसके परिवार के सभी सदस्य मकान के ताला लगा कर सुबह खेत पर सरसों की फसल काटने गए हुए थे। दोपहर को वापस आकर मकान के मुख्य द्वार का ताला खोल कर अंदर देखा तो एक कमरे का हॉल में रखा ढोल के ताले टूटे हुए थे तथा कपड़े बिखरे पड़े थे। कमरे में अंदर देखा तो वहां दीवार पर लगी एक एलसीडी करीब 15000 रुपए की, मजदूरी के लिए कसीदे करने वास्ते लाई गई करीब 10 लूगड़ियां तथा बाहर बरामदे में रखे ढोल में रखा फर्स चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान के पीछे की दीवार फांद कर मकान में घुसे है तथा चोरी कर पीछे के गेट से निकल कर गए हैं।

टोडारायसिंह. बस्सीमें मकान में चोरी के बाद कमरे में बिखरे पड़े कपड़े