पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पट्टे नहीं बनाने से गाडि़या लुहार आज भी बेघर

पट्टे नहीं बनाने से गाडि़या लुहार आज भी बेघर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह|यहां कीनगरपालिका बीपीएल चयनित गाडि़या लुहारों को आबंटित भू-खण्डों के लिए पट्टे नहीं बना रही है। जिससे आज भी वे मकान के अभाव में बे-घर की जिंदगी जीने पर विवश है।

कस्बे में करीब 30 सालों से रह रहे गाडिया लुहारों को स्थायी बसाने के लिए तत्कालीन एसडीएम कैलाश नारायण मीणा ने 7-8 वर्ष पूर्व दशहरा मैदान सुभाष कॉलोनी के पास 20 परिवारों को 30-40 साइज के प्लाट आबंटित किए थे। इससे कस्बे में सड़कों के किनारे रह रहे बीपीएल गाडिया लुहार परिवारों को एक स्थायी आवास मिलने की उम्मीद जगी थी। इसी के चलते सभी 20 परिवार सड़क किनारे से अपनी गाडिया हटा कर आबंटित जगह पर आकर रहने लगे है। तब से इस आबंटित जगह को महाराणा प्रताप कॉलोनी का नाम भी दिया गया है। प्लाट मिलने के पश्चात ये गाडिया लुहार नगरपालिका से पट्टा देने की मांग करते आरहे है। ताकि वे मुख्यमंत्री आवास योजना से अपना आशियाना बना सके। कई बार प्रशासन शहरों के संग अभियान भी आए लेकिन बार बार मांग करने पर भी उनके पट्टे नही बनाए गए है। इस संबध में गाडिया लुहारों ने एसडीएम जिला कलेक्टर तक मांग की है, लेकिन अभी तक निर्देश बेअसर हैं। गाडिया लुहार गोपीलाल, रामेश्वर, जयराम, श्योकिशन, बेनाथ, मदनलाल, जगदीश, महेन्द्र, मन्नालाल, प्रेमदेवी, भगवान, रामस्वरूप, मदनलाल के अनुसार उनको प्रशासन ने प्लाट तो आबंटित कर दिए लेकिन उनको अभी तक पालिका से पट्टे नही मिले है। वे पट्टों के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

टोडारायसिंह. आबंटितभूखण्डों के पट्‌टे नहीं मिलने से मायूस गाडि़या लुहार।