- Hindi News
- क्रय विक्रय का 38.50 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित
क्रय-विक्रय का 38.50 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित
क्रय-विक्रयसहकारी समिति की साधारण सभा गुरुवार को कार्यालय परिसर पर समिति अध्यक्ष हेमराज चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2014-15 का सर्वसम्मति से 38 लाख 50 हजार रुपए का बजट पारित किया गया।
सभा में सहायक मैनेजर पदमचंद जैन ने गत बैठक की कार्यवाही रखी, इसकी सभी ने पुष्टि की। बाद में वर्ष 2013-14 के अन ऑडिट व्यापार खाता, लाभ-हानि खाता, संतुलन चित्रा पर चर्चा कर समिति द्वारा आगामी वर्ष के लिए तैयार किए गए प्रस्तावित बजट वर्ष 2014-15 के लिए राशि 38.50 लाख रुपए को सर्वसम्मति से पारित किया। इस बीच सदस्य जहूर धन्ना गुर्जर ने सुझाव दिया कि क्रय-विक्रय की आय के लिए बाजार में एक मल्टी वैरायटी का जनरल स्टोर खोला जाए, जिसमें बाजार से एक ही छत के नीचे सस्ती दर पर किसानों को वस्तुएं उपलब्ध हो सकें। चारदीवारी की राशि मंजूर करवाई जाए। इस पर सहायक मैनेजर पदमचंद जैन ने सदस्यों को अवगत करवाया कि क्रय-विक्रय ने 70 प्रतिशत डीएपी खाद का वितरण जीएसएस के माध्यम से करवा दिया है। तीन-चार दिन में खाद आते ही शेष खाद का वितरण करवा दिया जाएगा। सभा में बी.एल.मीणा सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति टोंक, सी.सी. बैंक टोंक के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, जनरल मैनेजर अनिल पटोलिया, प्रधान गीता दायमा, उपप्रधान गोपाल सिंह, सत्यनारायण दायमा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
टोडारायसिंह. सहकारीसमिति की साधारण सभा में बजट पेश करते सहायक मैनेजर पदमचदं जैन।