पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टे के बावजूद बनाई दीवार, गुस्सा

स्टे के बावजूद बनाई दीवार, गुस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतपर अस्थायी निषेधाज्ञा होने के बावजूद खेत पर कच्ची दीवार लगाने पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई करने की निष्पक्ष जांच कराने दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को माली समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी ज्ञापन सौंपा है।

माली समाज के लोगों ने बताया कि 23 सितंबर, 2014 को कुछ व्यक्तियों ने टोडारायसिंह की खसरा नंबर 241, 241/6639 में अस्थायी निषेधाज्ञा होने के बाद भी अनधिकृत तौर पर जेसीबी से कच्ची दीवार लगवाई। पीड़ित पक्ष द्वारा इन व्यक्तियों को मना करने पर भी नहीं माने तथा उनके साथ मारपीट की। पुलिस थाने में फोन करके पुलिस बुलवा ली। जिस पर एएसआई एक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। वहां निषेधाज्ञा की प्रति को एएसआई को दिखाने पर एएसआई ने उस प्रति को फाड़ दिया तथा गाली गलौच करते हुए उसे पीड़ित परिवार को अपनी जीप में बैठाकर पुलिस थाना टोडारायसिंह में ले आए तथा एक तरफा कार्रवाई करते हुए 151 में बंद कर दिया। साथ ही पीड़ित पक्ष द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट को पुलिस थाना टोडारायसिंह ने दर्ज नहीं किया। इस एक तरफा कार्रवाई से माली समाज में काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन देने वालों में छोटू लाल, ओमप्रकाश, प्रभुलाल, राजेश, रामदेव, शंकर, सीताराम, शंकर, हरिराम, बृज मोहन, मोतीलाल, गोपाललाल, रामस्वरूप, रामप्रसाद, हरिराम, दामोदर, सीताराम, चतरा माली सहित कई समाज के लोग है।

टोडारायसिंह. दोषियोंके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग का एसडीएम को ज्ञापन सौंपते माली समाज के लोग