- Hindi News
- मीणा मीना शब्द को एक ही मानें, ज्ञापन सौंपा
मीणा-मीना शब्द को एक ही मानें, ज्ञापन सौंपा
टोडारायसिंह| मीणा-मीनाशब्द को एक ही मानते हुए केन्द्रीय जन जाति विकास मंत्रालय को सिफारिश करने की मांग को लेकर सोमवार को मीणा समाज के तहसील अध्यक्ष नरेश मीणा की अगुआई में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सूरजसिंह को ज्ञापन सौंपा है।
मीणा समाज के लोगों ने बताया कि कुछ वर्षों से मीणा जनजाति आरक्षण के मामले में कोर्ट में मीणा-मीना शब्दों को अलग अलग मानकर उन्हें जनजाति आरक्षण के लाभ से वंचित करने के प्रयास किए जा रहे है। जबकि 1943 1950 के दस्तावेजों में मीना को मीणा के रूप में दर्शाया गया है। केन्द्र सरकार के 1953 के पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट में मीणा-मीना जाति को एक ही मानकर अनुसूचित जन जाति में सम्मिलित करने के लिए अंग्रेजी में मीना शब्द तथा हिन्दी में मीणा शब्द से सिफारिश की थी। जनजाति कार्य मंत्रालय ने 2000 में राज्य सरकार से कहा था कि यदि 1976 के अधिनियम के हिन्दी रूपांतरण में कोई त्रुटि रह गई हो तो उससे अवगत कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, नंदलाल मीणा, सोला मीणा, श्रवण लाल मीणा, मुकेश मीणा, बाबूलाल मीणा, किशनलाल मीणा, रामकिशन मीणा, रामदयाल मीणा, नंदलाल मीणा, महावीर मीणा, मूलचंद मीणा, हस्ती राम मीणा, मुकेश मीणा सहित कई लोग है।
टोडारायसिंह. एसडीएमको ज्ञापन सौंपते मीणा समाज के लोग।