पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार के पिता पंचतत्व में विलीन

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार के पिता पंचतत्व में विलीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी | मुख्यमंत्रीके प्रेस सलाहकार महेंद्र भारद्वाज दैनिक भास्कर देवली के संवाददाता अमितेष भारद्वाज के पिता रामनारायण भारद्वाज की अंतेष्टि रविवार को पैतृक गांव आवां में हुई।

शवयात्रा आवां में घर से रवाना होकर श्मशान पहुंची। वहां ज्येष्ठ पुत्र महेंद्र भारद्वाज अमितेष ने चिता को मुखाग्नि दी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी, सीएमओ कार्यालय जयपुर के धीरेंद्र कमठान ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजा पुष्पचक्र चढ़ाया। इस दौरान कोटा सांसद ओम बिडला, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, टोडारायसिंह विधायक कन्हैयालाल चौधरी, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, टोंक विधायक अजीत मेहता, बांदीकुई विधायक अलका गुर्जर, छबड़ा विधायक प्रतापसिंह सिंहवी, कोटा लालपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत, अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमिन पठान, नगरपालिका चेयरमैन कैलाश सोनी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीपसिंह राजावत, पूर्व प्रधान उदयलाल गुर्जर, ओसीया विधायक बेहराराम चौधरी, भाजपा युवा नेता नरेश बंसल, दूनी सरपंच रामकिशन फौजी, नेमीचंद जैन, शिक्षक संघ (प्रा-मा)के प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद सोनी, शिक्षक नेता सैयद मेहमूद शाह, भाजपा के लियाकत अली कायमखानी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवजीराम मीणा, यूसुफ खान यूनिवर्सल, पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष राधारमण शर्मा, महासचिव रोशन शर्मा, फूलसिंह, ओंकारसिंह, लहर चंद्र गोखरू, बसंतीलाल चौधरी सहित भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। तीये की बैठक मंगलवार अपराह्न 3 से 4 बजे निज निवास पर होगी।

टोंक. प्रेससलाहकार भारद्वाज के पिता के निधन पर आवां पहुंचे मंत्री, विधायक अन्य।

रामनारायण भारद्वाज का पार्थिव शरीर।

टोंक. पिताकी चिता को मुखाग्नि देते पुत्र महेंद्र भारद्वाज और अमितेष भारद्वाज।