पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

शिक्षक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | राजस्थानशिक्षक संघ (प्रगतिशील) की बैठक राउप्रावि सिटी नंबर तीन में प्रदेश संरक्षक सैयद महमूद शाह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 26 सितंबर को होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन के बारे में चर्चा की गई। संघ के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका मंत्री रफीकुल्ला खां ने बताया कि दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को सिटी नंबर दो (टाउन हाल) में रखा गया है। जिसके उद‌्घाटन सत्र में राजनेता शिक्षाविद् भाग लेंगे। दूसरे सत्र में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में सभाध्यक्ष सर्वेश कुमार मेहरा, कार्यकारी अध्यक्ष बाबू सिंह, जुल्फेकार अहमद, सम्मेलन संयोजक हंसराज चौधरी, सीताराम चौधरी, रामदेव तांगड़ा, मुजफ्फर हुसैन, प्रेमचंद बैरवा, मोहम्मद अजीज, जुबेर अहमद सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।

शैक्षिकअधिवेशन 26 से

टोडारायसिंह | कस्बेकी अग्रवाल धर्मशाला में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का जिला शैक्षिक अधिवेशन 26 से 27 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

तहसील मंत्री रामकिशन धाकड़ ने बताया कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी होंगे तथा अध्यक्षता प्रधान गीता दायमा करेंगी।