पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो माह बाद भी शुरू नहीं हुआ कार्य

दो माह बाद भी शुरू नहीं हुआ कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिमंडी के पीछे बने बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना के पंप हाउस से कस्बे को पेयजल सप्लाई के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय जयपुर में 1.20 करोड़ रुपए के टेंडर कर ठेकेदार को वर्क आर्डर दिया गया था। दो माह से अधिक समय होने पर भी ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसे में कस्बे की पेयजल समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।

कस्बे को बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना के पंप हाउस से जोड़ने के लिए जून में 1 करोड़ 20 लाख रुपए के टेंडर हुए थे, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसे में कस्बे की चरमरा रही पेयजल व्यवस्था का अभी कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

प्रोजेक्ट के तहत कृषि मंडी के पीछे बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बने पंप हाउस से टोडारायसिंह कस्बे की सुभाष कॉलोनी के जलदाय विभाग के पंप हाउस से जोड़ा जाना है। इससे कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में बनी पानी की टंकियों को भरकर पेयजल सप्लाई किया जाएगा। हालांकि इस कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार को छह माह की समय सीमा दी गई है, लेकिन कस्बे में टोडारायसिंह में पेयजल की चल रही किल्लत परेशानी को देखते हुए कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने दो माह में कार्य पूरा कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

दीपावलीके बाद शुरू होने की संभावना

^ठेकेदारसे बात हुई थी तो उसने बताया है कि गुजरात से पाइप मंगवाए गए हैं। पाइप 15-20 दिन में आने के बाद ही एक साथ कार्य शुरू करवाया जाएगा। दीपावली के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है। -रामलालमीणा, एक्सईएन,बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना