राशि आबंटन में भेदभाव पर सदन गर्माया
पंचायतसमिति की साधारण सभा सोमवार को सीआर रािश िवतरण में भेदभाव बरतने के मामले में जोरदार हंगामा हुआ। पंचायत समिति कार्यालय पर प्रधान गीता दायमा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सिंचाई िवभाग के एईएन के गैर हाजिर रहने पर जमकर खिंचाई की।
सभा एसडीएम सूरजसिंह नेगी, तहसीलदार ओंकामल चौधरी, विकास अधिकारी महेन्द्र जैन उपप्रधान गोपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें सीआर कोटे की राशि के वितरण में सिंचाई विभाग के एईएन के सदन में उपस्थित नहीं होने के मामले में भारी शोर शराबा हुआ। उनसे जवाब तलब किया गया। बैठक में सीआर संपत्ती परसोया सीआर शंकरलाल धाकड़ ने सदन से पूछा कि वर्ष 2013-14 में कितना पैसा सीआर कोटे में आया तथा किस की अभिशंषा से खर्च किए गए हैं। इस बात को लेकर सदन में भारी शोर शराबा हो गया। दोनों सदस्यों का आरोप था कि इस मद की राशि को भेदभाव पूर्ण पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च किया गया है। ऐसे में उनके पंचायत समिति सदस्य बनने का क्या औचित्य रह गया है।
गैरहािजरसे नाराजगी
बैठकमें सिंचाई विभाग के एईएन नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजी व्यक्त की जिस पर विकास अधिकारी महेन्द्र जैन ने फोन कर पंचायत समिति प्रांगण के आस पास बैठे एईएन सीताराम पारीक को बुलवाया। जैसे ही एईएन पारीक सदन में उपस्थित हुए तो सीआर ओमप्रकाश वैष्णव, सीआर मुकेश लोहमरोड, सरपंच धन्नालाल गुर्जर ने उन्हें आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि बैठक में एसडीएम, प्रधान जनप्रतिनिधि बैठे हैं और आप बाहर घूम रहे है। सदन को मजाक समझते हो क्या। इस पर उन्होंने अपनी सफाई देते हुए सदन को बताया कि उनके पास पंचायत समिति बैठक की सूचना ही नहीं है, इसलिए वे बैठक में नही आए। विकास अधिकारी जैन ने कहा कि अगर आपको बैठक की सूचना नही थी तो पंचायत समिति में कैसे आए थे। इस दौरान सरपंच धन्नालाल गुर्जर ने एईएन पारीक पर सवाल दाग कर कहा कि फ्लड में कितना पैसा आया, कहा- कहां के लिए स्वीकृत हुआ है। इस पर एईएन पारीक ने बताया कि फ्लड में अभी पैसा नहीं आया है। उन्होंने प्रस्ताव बना कर भेजा हुआ है।
सरपंच गोपाल बैरवा ने कहा कि टोरडीसागर की नहर 15-20 जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सिंचाई का समय नजदीक आता जा रहा है। दीपावली पूर्व टोरडीसागर की दोनों नहर बीसलपुर परियोजना की नहरों की मरम्मत सफाई हो जानी चाहिए। सीआर मुकेश ने पीडब्लूडी एईएन से