पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक सम्मेलन 26 को, नवाचार पर चर्चा होगी

शिक्षक सम्मेलन 26 को, नवाचार पर चर्चा होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 26 सितम्बर को रा.उ.मा.वि कोठी नातमाम में सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगा। संघ के जिलाध्यक्ष कुम्भाराम चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में शैक्षिक उन्नयन, शिक्षा में नवाचार सहित अन्य विषयों पर खुली चर्चा की जाएगी।

सम्मेलनस्थगित

राजस्थानप्रबोधक संघ जिला शाखा की बैठक चौधरी चरण सिंह छात्रावास में जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 26 27 सितम्बर को टोडारायसिंह में होने वाले शैक्षिक सम्मेलन को स्थगित कर हाउसिंग बोर्ड टोंक में आयोजित करने का निर्णय लिया। टोंक ब्लाक अध्यक्ष हरिराम जाट को सम्मेलन का प्रभारी नियुक्त किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता होंगे।

समाधानकी मांग

टोंक| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष रजिराम गुर्जर ने बताया कि पेयजल समस्या, क्लास के कमरों में पंखे नहीं होने, छात्रों के परिचय पत्र बनाने सहित अन्य समस्याएं हैं।

इनके निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी जिला प्रमुख रघुवीर नायक, सह जिला संयोजक सोनू राजोरा, भाग प्रमुख पंकज पहाडिया, नरेंद्र कुमार जाट, बलराम, नरेंद्र, निपूण चौहान शामिल थे। छात्रों का कहना था कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे