पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोडारायसिंह में शिव प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर

टोडारायसिंह में शिव प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह| कस्बेमें शिव सरकार सेवा समिति की ओर से 11 फरवरी को आयोजित होने वाले शिव छतरी में भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पीपल विवाह के कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोर शोर से शुरू की जा रही है। एक दिन पूर्व 10 फरवरी को सैकड़ों महिलाएं मालियों के मंदिर से भारी लवाजमे बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कि कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिव छतरी पर पहुंचेगी। रात को बाहर के सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा भजन संध्या को आयोजन होगा।