- Hindi News
- सरकारी योजनाओं का हर गरीब को लाभ दिलाने का आश्वासन
सरकारी योजनाओं का हर गरीब को लाभ दिलाने का आश्वासन
केन्द्रराज्य सरकार की संचालित योजनाओं का सत् प्रतिशत प्रत्येक गरीब को लाभ मिले इसके लिए जिले में एक मुहीम चलाई जाएगी। इससे सरकार गरीब लोगों के बीच की दूरी कम करने का प्रयास किया जाएगा। पंचायतराज चुनाव में ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ भाजपा का जनाधार बढ़ा कर कांग्रेस को नकारा है, उस विश्वास को कम नहीं होने दिया जाएगा। यह बात जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद पहली बार टोडारायसिंह क्षेत्र में आए डीआर भाजपा जिला महामंत्री रामचंद्र गुर्जर ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण टोंक जिले में आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी का भारी जनाधार बढ़ा है। गांवों में भी अब लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। जिला परिषद टोंक में कई वर्षों से कांग्रेस का शासन रहा है, इसमें आई अराजकता को जनता ने समाप्त किया है। अब हम सबस जनप्रतिनिधि मिल कर विकास की गति को और अधिक तेजी के साथ बढ़ाएंगे। सरकारी योजनाओं का हर गरीब को दिलाने का पूरा प्रयास कियका जाएगा। साथ ही िजले में पंचायतराज को पारदर्शी बनाए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर आम आदमी को इससे जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। गांव के हर घर में शौचालय बने इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। गरीब लोगों के समय पर कार्य हो इसके लिए सरकारी मशनरी को मुश्तेदी से काम करने पर जोर दिया जाएगा। िजले में पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हरित क्रांति लाने के लिए वनक्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए पौधरोपण का महाअभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रामचंन्द्र गुर्जर के साथ प्रधान शीला मीणा, भाजपा िजला युवा मंत्री आर.डी.गुर्जर, राजकुमार मीणा, प्रवक्ता प्रहलाद धाकड़, सुनील भारत शर्मा, राजनारायण पारीक, देहात महामंंत्री महावीर धाकड़ आदि कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जूके एक्सपर्ट पढ़ाएंगे वाइल्ड लाइफ का पाठ
जयपुर| चिड़ियाघरप्रशासन स्टूडेंट्स को वाइल्ड लाइफ जीवन और चिड़ियाघर में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगे। इस विशेष वर्कशॉप के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रशासन ने शहर की प्रमुख स्कूलों (सरकारी-प्राइवेट) को उनके स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में स्कूलों को बताया गया है कि स्टूडेंट्स लाइफ से ही वाइल्ड लाइफ के बारे में जानना जरूरी है। जयपुर जू डीएफओ आकांक्षा चौधरी ने बताया कि वर्कशॉप करने की इजाजत मिलना बाकी है। पिछले दिनों परीक्षाएं भी चल रही थीं, जिसके कारण स्कूलों से इजाजत नहीं मिली थी। जल्द ही योजना शुरू होगी और वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट स्कूलों की विजिट करके स्टूडेंट्स को जू विजिट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगे।