सरपंचों का पदभार ग्रहण समारोह आज
टोडारायसिंह | ग्रामपंचायत मोरभाटियान, खरेड़ा, बावड़ी के नवनिर्वाचित सरपंच 11 फरवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी विधायक अजीतसिंह मेहता होंगे तथा विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर डॉ.टीना कुमार, जिला परिषद सदस्य रामचंद्र गुर्जर, प्रधान शीला मीणा, पंचायत समिति सदस्य सोहन मीणा होंगे। इसी दिन थडोली पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच बद्रीलाल रैगर भी एक सादा समारोह में पदभार ग्रहण करेंगे।