- Hindi News
- 15 दिन से गांव में अंधेरा, िनगम के िखलाफ गुस्सा
15 दिन से गांव में अंधेरा, िनगम के िखलाफ गुस्सा
गांवटोरड़ी से गुगडोद जाने वाले रास्ते में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने पर गुस्साए लोगों ने मंगलवार की सुबह खराब ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया।
मांगीलाल कीर, कजोड़, रामकिशन, केदार गुर्जर, चिरंजी गुर्जर, छोटू लाल कीर, राधेश्याम, भंवरलाल, सुवालाल, भैरू, धारासिंह सहित कई ग्रामीणों ने ने बताया कि गांव में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 16 किलो वाट का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिस पर क्षमता से अधिक विद्युत कनेक्शन लगे हुए हैं। इससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को 15 दिन से अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि निगम के अधिकारियों से कई बार ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से तत्काल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
पुलिसकी शिकायत
टोंक | देवलीतहसील के सांवता गांववासियों ने घाड़ पुलिस पर मारपीट के मामले में उचित कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। प्रार्थी भैंरू लाल शर्मा, रघुवीर शर्मा, मदन शर्मा, गीता देवी ने बताया कि घाड़ थानांतर्गत ग्राम सांवता में 12 जनवरी को कुछ लोगों ने मकान में घुसकर तलवार, कुल्हाड़ी लकडिय़ों से हमला किया। चारों के गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में घाड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई। घटना के 25 दिन बाद भी पुलिस ने आरेापियों को गिरफ्तार नहीं किया। जांच के दौरान मनमर्जी से बयान लिखकर मुल्जिमों पर साधारण धाराएं लगाकर जमानत लेकर छोड़ दिया। पीड़ितों ने कलेक्टर से आरोपितों को गिरफ्तार करवाने, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं जुड़वाने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
टोडारायसिंह | सालगियावासगांव के जंगलों से गोवंश को ले जाते को पुलिस ने तीन जनों को पकड़ कर उनके पास से गोवंश जब्त किए हैं। पुलिस के सीआई पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि सोमवार रात को सालगियावास ग्राम निवासी डूग्गा चालक अल्ताफ खां, पृथ्वीराज गुर्जर, कालूराम गुर्जर सालगियावास गांव के जंगल से एकत्र कर डूग्गे में तीन गायें दो बछड़ों को भर कर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने रात करीब 8 बजे उन्हें पकड़ लिया तथा उनके डू्ग्गे से तीन गायें दो बछड़ों को जब्त कर लिया है।
दतवास. टोरडीमें ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।