पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब में डूबा अधेड़, दम तोड़ा

तालाब में डूबा अधेड़, दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह | खरेड़ामें बुधवार को तालाब में डूबने से एक जने की मौत हो गई। टोडारायसिंह अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घासीलाल (55) पुत्र रामनिवास जाट निवासी खरेड़ा बुधवार सुबह भैंस चराने गया था। भैंसें गांव के बड़े तालाब में चली गईं। उन्हें निकालने के लिए वह गहरे पानी में चला गया। उसका सांस टूट गया और डूब गया। घाट पर नहा रहे लोगों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना दी पर तहसीलदार ओंकारमल चौधरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तहसीलदार ने टोंक से दो गोताखोर भी बुलवाए, लेकिन उनके आने से पहले ही दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को निकाल लिया।

टोडारायसिंह. शवनिकालते समय तालाब पर जमा ग्रामीणों की भीड़