सर, कई दिन से नहीं िमला खाना
माधोगंजके राजकीय माध्यमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक की अकर्मण्यता के कारण कई दिन से वहां बच्चों को पोषाहार नहीं देने और हाजरी लगाकर लौट जाने सहित कई शिकायतों पर बुधवार को अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा अब्दुल रऊफ ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसएमसी कमेटी छात्राओं ने पोषाहार नहीं देने की प्रधानाचार्य की शिकायत की। इस पर दोनों अधिकारियों ने प्रधानाध्यापक से पोषाहार का चार्ज हटाकर स्कूल व्यवस्था की सुचारु रखने की हिदायत दी है।
स्कूल में प्रधानाध्यापक भंवरलाल रेगर की अव्यवस्था से परेशान होकर एसएमसी कमेटी अध्यक्ष एवं सरपंच गोपाल बैरवा ने एसडीएम सूरज सिंह नेगी से इसकी शिकायत की। इस पर अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षाधिकारी श्यामसुंदर शर्मा अब्दुल रऊफ माधोगंज स्कूल पहुंचे। वहां एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष एवं सरपंच गोपाललाल बैरवा, वार्ड पंच लादूलाल जाट, सुगनी देवी, मूली देवी, हंसराज जाट, रतनलाल जाट, कैलाश जाट, पोखरलाल जाट, हनुमान जाट, चंदाराम जाट, हनुमान आदि ने दोनों अधिकारियों को बताया कि स्कूल में एक सप्ताह से पोषाहार नहीं बनवाया जा रहा है। इससे पोषाहार बनाने वाली महिलाएं बैठकर लौट जाती हैं। बच्चों को घर जाकर खाना खाना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक बराबर स्कूल में उपस्थित नहीं रहते। स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय नहीं है। स्कूल भवन की मरम्मत नहीं करवाई जाती है। इससे छत टपकती है। मूवमेंट रजिस्टर का संधारण नहीं किया जाता है। इस सत्र में छात्रों को दस की जगह चार बार ही फल वितरित करवाए गए हैं। एसएमसी की बैठक नियमित नहीं हो रही है।
छात्राओंने भी जताई पीड़ा : स्कूलकी कक्षा दस की छात्रा रमेशी बैरवा, मनीषा चौधरी, चंद्रकला चौधरी, सुनीता सैन, सुनीता चौधरी, राकेश प्रजापत ने बताया कि उनको कई दिनों से पोषाहार नहीं मिल रहा है। प्रधानाध्यापक सर स्कूल में हाजरी लगाकर चले जाते हैं। कभी भी पूरे समय उपस्थित नहीं रहते। स्कूल में कक्षा दस की पूरी पुस्तकें भी नहीं आई हैं। गणित अंग्रेजी के टीचर भी नहीं हैं।
पोषाहारका सामान नहीं देते : पोषाहारपकाने वाली महिला मूली देवी लुहार कमलेशी देवी सैन ने बताया कि पोषाहार का सामान लाकर नहीं देने के कारण वे पोषाहार नहीं बना पा रही हैं। उनको तीन माह से वेतन भी नहीं मिला है।
प्रधानाध्यापकका पोषाहार चार्ज हटाया : शिकायतसुनने के बाद