पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ियों का स्वागत

खिलाड़ियों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली| प्रतापनारायणी नगर विकास समिति की बैठक स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रागंण में रखी गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में लादूलाल मीणा को अध्यक्ष, सुखबीर गर्ग प्रहलाद मीणा को उपाध्यक्ष, नाहर सिंह को कोषाध्यक्ष, दुर्गेश गौत्तम को महामंत्री, अनिल पारीक को संगठन मंत्री, रणवीर सिंह को प्रवक्ता, एडवोकेट लक्ष्मीनारायण गुर्जर एडवोकेट बद्री प्रसाद को विधि सलाहकार बनाया गया। बाद में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई। अध्यक्ष ने स्थानीय कॉलोनी वासियों को सांमजस्य बनाए रखने एवं सहयोग की भावना के लिए प्रेरित किया। साथ ही दो उप समितियां बनाई गई। उत्सव मंदिर सेवा समिति में यशवंत शर्मा, मनोज शर्मा, पोखर मीणा, वैभव गोस्वामी, गोपाल सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, एस डी जांगिड़ तथा राजेश जांगिड़ को रखा गया।

रामनारायणउपाध्यक्ष

टोडारायसिंह| मीनेषमीणा समाज विकास समिति भैरूपुरा मीणान मंडल इकाई अध्यक्ष जगदीश लाल मीणा ने कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें रामनारायण मीणा उपाध्यक्ष, शिवपाल मीणा सचिव, खेमराज मीणा सचिव रामरूप मीणा को कोषाध्यक्ष बनाया है। कार्यकारिणी सदस्य में रामप्रकाश मीणा, हेमराज मीणा, जमनालाल मीणा, मोहनलाल मीणा, देबीलाल मीणा, रामरतन मीणा, बदरीलाल मीणा, बाबूलाल मीणा, सुखपाल मीणा, प्रकाश चंद मीणा, रामराय मीणा, धर्मराज मीणा को लिया गया है।

टोंक. राज्यस्तरीय स्कूली लॉन टेनिस प्रतियोगिता में विजेता बनी टोंक टीम के खिलाड़ियों के टोंक लौटने पर उनका स्वागत करते हुए।

प्रताप नारायणी नगर विकास समिति की कार्यकारिणी गठित