पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम लागत में अिधक फसल लेने की तकनीक बताएंगे

कम लागत में अिधक फसल लेने की तकनीक बताएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत भासू मुख्यालय पर शुक्रवार को किसान सेवा केन्द्र सह विलेज नॉलेज सेंटर एवं भू-अभिलेख केन्द्र का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी अध्यक्षता कर रही जिला प्रमुख कल्लीदेवी मीणा ने फीता काट कर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक चौधरी ने कहा कि किसान सेवा केन्द्र सह विलेज नॉलेज सेंटर से किसानों को कृषि की नई तकनीक की जानकारी मिल सकेगी। किसान कम लागत में अधिक फसलें पैदा कर सकेगा। उन्होंने क्षेत्र में खाद की रही कमी का प्रमुख कारण क्षेत्र में किसानों का पहले से कई अधिक रकबा बढ़ना है। यही कारण है कि पिछले साल से इस साल खाद डेढ़ गुना अधिक वितरण करने पर भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। किसान खेतों में आवश्यकता से अधिक खाद नहीं डाले। सरकार के पास खाद की कोई कमी नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू कर दी है जिससे सरकार पर अनावश्यक भार बढ़ गया है।

उन्होंने सरपंच सुमन कंवर पूर्व सरपंच जगराज सिंह की मांग पर गांव में पीएचसी खुलवाने सहकारी समिति खुलवाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता कर रही जिला प्रमुख कल्लीदेवी मीणा ने विधायक की बात को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने कोई फिजूल योजना शुरू नहीं की बल्कि जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी। इससे आज महिलाएं, युवा, गरीब, वृद्ध, विधवाएं छात्रों को एक संबल मिला है। भाजपा देहात अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने राजनीति से ऊपर उठ कर विकास कार्य के लिए सभी को आगे आने की अपील की। सरपंच सुमन कंवर ने ग्राम पंचायत में उनके कार्यकाल में करवाए विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष जगराज सिंह, प्रधान गीता दायमा, देहात भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, पालिका अध्यक्षा अनिता सुवालका, कांग्रेस जिला महामंत्री रामदयाल सुवालका, ठा.जयराजसिंह भासू, भाजयुमो जिला मंत्री आर.डी.गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदू शेखर शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष बलराम चौपड़ा, सरपंच राजेंद्र पारीक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, सीआर शंकर धाकड़, उपप्रधान गोपालसिंह, सत्यनारायण दायमा, हंसराज गुर्जर, रामगोपाल नागर, प्रहलाद धाकड़, रामगोपाल मीणा, कूकड़ सरपंच, रामसिंह मीणा, भासू उपसरपंच कालूलाल गुर्जर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

िजलेमें 33.31 लाख के िवकास कार्य होंगे

टोंक|जिला परिषदकी ओर से विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, स