पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसलपुर पुल से आवाजाही बंद

बीसलपुर पुल से आवाजाही बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3600 क्यूसेक पानी निकासी जारी

पेयजल योजना पीडब्लूडी को नोटिस

टोडारायसिंह | उपखंडकार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक एसडीएम डॉ.सूरजसिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना फागी एवं दूदू तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि के नहीं आने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। बैठक में उपकोषाधिकारी ने बताया कि अगस्त तक की पेंशन जारी कर दी गई है। विकास अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया गया है कि 15 दिन में अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों के पेंशन फार्म भरवा लें। इस समयावधि के बाद कोई पात्र व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो दोनों अधिकारी की जवाबदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलियासे आवागमन शुरू कराया जाए

देवली | बीसलपुरबांध पर बनी पुलिया से आवागमन बंद करने से लोगों को परेशानी हो है। इस कारण गोकर्णेश्वर महादेव के दर्शन के लिए टोडारायसिंह मार्ग से श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बांध की पुलिया से आवागमन शुरू कराने की मांग की है। बीसलपुर परियोजना देवली के अधिशासी अभियंता रामाधार मीणा का कहना है कि बांध के गेट से ज्यादा पानी छोड़ने पर ही बांध के ऊपर से यात्रियों को आने जाने की इजाजत दी जाती है। कम पानी की निकासी पर रपटे से आराम से निकला जा सकता है।

राजमहल . स्टॉपलॉक गेट।

राजमहल. बीसलपुरबांध के गेट नंबर 9 10 से मंगलवार को 30-30 सेमी खुला रखकर की गई 3600 क्यूसेक पानी की निकासी।