पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपालपुरा के स्वास्थ्य केन्द्र पर 10 माह से ताला

गोपालपुरा के स्वास्थ्य केन्द्र पर 10 माह से ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपालपुराके उप स्वास्थ्य केन्द्र पर गत दस माह से एएनएम का पद रिक्त चलने से वहां ताला लगा है। मौसमी बीमारियों के चलते जहां मरीजों को उपचार के लिए टोडारायसिंह आना पड़ता है वहीं सरकार की योजनाएं भी प्रभावित है। पंचायत मुख्यालय पर स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र पर नियुक्त एएनएम का तबादला दस माह पहले हो जाने के बाद वहां दूसरी एएनएम की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे उप स्वास्थ्य केन्द्र पर दस माह से ताला लगा है। उपस्वास्थ्य केन्द्र के नहीं खुलने से वहां मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को प्रसव के लिए भी असुविधा होती है। बावड़ी उपस्वास्थ्य केन्द्र से एक एमपीडब्लू मन्नालाल गुप्ता को व्यवस्थार्थ लगाया है लेकिन वे सप्ताह में एक या दो बार ही टीकाकरण वास्ते गोपालपुरा आते है। ऐसे में मरीजों को बराबर उपचार की सुविधा मुहैया नहीं हो पाती है।