टोडारायसिंह में लंबी कतार
यूरिया की कमी, प्रशासन की नींद हराम
टोडारायसिंह | यूरियाखाद के लिए मंगलवार को कृषि मंडी में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में वितरण किया गया। चार गाड़ी यूरिया खाद की जैसे ही आई तो डेढ़-दो हजार किसान को भीड़ उमड़ पड़ी। काबू पाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर शाम तक कृषि विभाग के कर्मचारी 1560 कट्टे यूरिया खाद का वितरण करवा सके।
कृषि मंडी में पुरुष महिलाओं की अलग-अलग लाइन लगवा कर कृषि सहायक अधिकारी हरिसहाय शर्मा रेवन्यू विभाग के नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम शर्मा, गिरदावर हंसराज जाट की देखरेख में वितरण शुरू किया गया। क्रय-विक्रय कार्यालय पर खड़ी एक खाद की गाड़ी को किसानों ने क्रय विक्रय कार्यालय पर ही बंटवाने की जिद कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन नायब तहसीलदार पुलिस ने वहां से उन्हें खदेड़ दिया। किसान महिलाएं सुबह 4 बजे से ही कृषि मंडी में लाइनें लगाकर जमा हो गए थे। 11 बजे तक किसानों की लाइन इतनी लंबी हो गई कि कृषि मंडी के मुख्य द्वार तक जा पहुंची, जबकि एक लाइन अलग से महिलाओं की और लगी हुई थी। लाइन में लगने को लेकर कई बार किसानों में आपस में झड़प भी हुई। खाद वितरण के संबंध में एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने बताया कि किसान खाद लेने के लिए अपने साथ जमा बंदी कोई भी एक फोटो आईडी लेकर आए।
अलीगढ| क्षेत्रमें खाद की किल्लत के कारण इन दिनों किसानों में मारामारी चल रही है। खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने हंगामा किया। किसानों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। किसान पुलिस थाने पर कूपन लेने पहुंच गए, जहां पुलिस ने महिला-पुरुषों की लाइन लगवाकर कृषि अधिकारियों द्वारा खाद के कूपन वितरित कराए। लाइन लगवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। दो-दो कट्टे प्रति आदमी के हिसाब से कूपन वितरित किए गए।
टोडारायसिंह . खादआने की सूचना िमली तो मंगलवार को कृषि मंडी में उमड़ी किसानों की भीड़।