खरेड़ा माइनर से 8 साइफन जब्त
टोडारायसिंह | बीसलपुरबांध की बाईं मुख्य नहर की खरेड़ा माइनर से ढीबरू की तरफ कुछ लोग नहर में साइफन लगा कर पानी का अवैध रूप से दोहन कर रहे थे। जिस पर परियोजना के जेईएन महेश शर्मा उनकी टीम ने सभी 8 साइफनों को जब्त कर लिया।
जेईएन महेश शर्मा ने बताया कि खरेड़ा से जा रही बांई मुख्य नहर से ढीबरू के पास तीन जने नहर में सीधे ही 8 साइफन लगा कर पानी का अवैध दोहन कर रहे थे। इससे नहर पूरी तरह चौक हो गई तथा पानी आगे के गांवों की तरफ नहीं बढ़ रहा था। आगे पानी नहीं जाने से किसानों में रोष था। इस पर मंगलवार को तीन किसानों के 8 साइफन जब्त कर लिए। अब नहर में पानी आगे की ओर बढ़ने लगा है। नहर का पानी मंगलवार को मोडियाला तक पहुंच गया है।
टोडारायसिंह . खरेड़ामाइनर से साइफन जब्त कर लाते बीसलपुर परियोजना के कर्मचारी।