आम सागर की बावड़ी का जीर्णोद्धार कराएं
कस्बेकी गायत्री धर्मशाला में मंगलवार को वार्ड नंबर 6, 7, 11, 12 का समस्या समाधान शिविर लगाया गया, जिसका विधायक कन्हैयालाल चौधरी एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में वार्डवासियों ने निजी सार्वजनिक समस्याओं के समाधान के लिए मामले दर्ज करवाए।
इस अवसर पर विधायक चौधरी ने उपस्थित वार्ड वासियों से कहा कि वार्डवासियों को आपके द्वार आए शिविर में आकर अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए। यहां दर्ज हुए मामलों की गंभीरता से जांच होकर निस्तारण होगा। वे विकास कार्य के लिए किसी प्रकार की कसर नहीं छोडेंग़े। शिविर में एसडीएम सूरजसिंह नेगी, तहसीलदार औंकार मल चौधरी, पालिका ईओ कमलेश मीणा, पालिका अध्यक्ष अनिता सुवालका ने उपस्थित वार्डवासियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सूनकर 19 प्रकरण दर्ज किए। वार्ड 6 के पार्षद अनुराग भट्ट ने प्रमुख रूप से महलों में सामुदायिक भवन का निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, बीसलपुर रोड से आम सागर होते हुए अस्पताल से बाइपास रोड का निर्माण, आम सागर की बावड़ी का जीर्णोद्धार, आम सागर की दीवार का निर्माण करवाने की मांग रखी। शिविर से पूर्व विधायक चौधरी, एसडीएम नेगी, तहसीलदार, पालिका ईओ, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामदयाल सुवालका, पूर्व पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन, भाजयुमो इंदू शेखर शर्मा, पूर्व पार्षद विद्याधर शर्मा, पार्षद अनुराग भट्ट, पार्षद जहुरुद्दीन, पार्षद राजेश सैनी, पार्षद श्रीनारायण जाट, सहवरण पार्षद लादूराम सुनार, अर्जुनलाल वर्मा, रामबिलास सैनी, सुनील भारत, शिवजी लाल सैनी, सत्यनारायण प्रजापत आदि का माल्यार्पण कर साफा पहना कर स्वागत किया।
एबीवीपीका कार्यकर्ता सम्मेलन आज
टोंक| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार सुबह 10 बजे नेहरू कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एबीवीपी तहसील प्रमुख राजकमल चंदेल ने दी।
टोडारायसिंह. गायत्रीधर्मशाला में जनसुनवाई शिविर में विधायक एसडीएम को आवेदन कर समस्या समाधान की गुहार लगाते वार्डवासी।