पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई शिविर में बंदर सफाई का मुद्‌दा छाया

जनसुनवाई शिविर में बंदर सफाई का मुद्‌दा छाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह|राजकीय पशुचिकित्सालय में बुधवार को वार्ड नंबर 8, 9, 10 का समस्या समाधान शिविर लगाया गया। इसका विधायक कन्हैयालाल चौधरी एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने शुभारंभ किया। शिविर में निजी सार्वजनिक समस्याओं के मामले दर्ज करवाए। सर्वाधिक वार्डों में सफाई बंदरों की समस्या पर वार्डवासियों ने शिकायत दर्ज करवाई। एसडीएम सूरजसिंह नेगी, तहसीलदार औंकार मल चौधरी, पालिका ईओ कमलेश मीणा, पालिका अध्यक्ष अनिता सुवालका ने उपस्थित वार्डवासियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सून कर 34 प्रकरण दर्ज किए। साथ ही उपस्थित बिजली, जलदाय पालिका के अधिकारियों को दर्ज सभी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वार्ड 10 में नियमित सफाई करवाने बंदरों के आंतक से छुटकारा दिलाने की मांग रखी।