पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक की स्कूलों में स्वच्छ सप्ताह मनाने के निर्देश

ब्लॉक की स्कूलों में स्वच्छ सप्ताह मनाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह| ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षाधिकारी ने ब्लॉक के अधीन संचालित समस्त राजकीय गैर राजकीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 दिसंबर तक स्वच्छ राजस्थान सप्ताह कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर के साथ-साथ विद्यालय के सामने सड़क रास्ता तथा क्षेत्र की सफाई करने की सुनिश्चितता करने के लिए निर्देश दिए है। स्कूल के मुख्य द्वार के दोनों ओर कचरा पात्र स्थापित करने प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को निर्देशित करने, स्वच्छ राजस्थान सप्ताह कार्य को सफल बनाने के लिए कहा है।

टोंक|जिलाशिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में 14 दिसंबर तक स्वच्छ राजस्थान सप्ताह मनाने के लिए निर्देश जारी किए है। समस्त शहरी क्षेत्रों में स्कूल परिसर, सड़क की सफाई करने, मुख्य द्वार के दोनों और कचरा पात्र रखने सहित अन्य सफाई के लिए बीईईओ को निर्देशित किया है।