ईओ पर फर्जी कार्रवाई, ज्ञापन सौंपा
देवली| मानवाधिकारदिवस पर कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सामान्य वार्ड तथा जननी वार्ड में मरीजों को फलों का वितरण कर उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की।
मानवाधिकारपर दिए व्याख्यान
देवली| राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम द्वितीय इकाई एवं मानवाधिकार क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कार्यक्रम अधिकारी अनंत चौधरी, डॉ.नरेन्द्र चन्देल आशा नागर के निर्देशन में विश्व मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। प्राचार्य डॉ.ललिता मलिंदा ने बताया कि स्वयं सेवक भागचंद, प्रियंका गुर्जर, सायना बानो आदि ने विश्व मानव अधिकार पर अपने विचार व्यक्त किए। संकाय सदस्यों में से आशा नागर ने विश्व मानव अधिकार, मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्यों पर विस्तृत जानकारी देते हुए व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नरेन्द्र चन्देल ने किया।
टोडारायसिंह|राष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में बुधवार को ब्लॉक राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सैनी की अगुवाई में मरीजों को फल वितरित किए।
बेटीबचाने का दिया संदेश
दूनी| मानवाधिकारदिवस के अवसर पर मानवाधिकार सरंक्षण संस्थान की ओर से बुधवार को मरीजों को फल वितरित किए गए साथ ही पदाधिकारियों ने बेटी बचाने ने संदेश को लेकर रैली निकाली। रैली को सरपंच रामकिशन फौजी ने हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया।
टोडारायसिंह. फलवितरित करते पदाधिकारी।
देवली. ज्ञापनदेने जाते कार्यकर्ता