सभी िमलकर बचाएं पानी
रैली निकालकर दिया संदेश
भावी पीढ़ी के लिए पानी सुरक्षित रखने के लिए पानी की बचत करने में सभी को अपना योगदान देना है। अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करना है। गांव का पानी गांव, गलियारे का पानी गलियारे में, खेत का पानी खेत में तथा जंगल का पानी जलाशय में हो ऐसी योजना का लाभ प्रत्येक ग्रामवासी को उठाना चाहिए। यह बात जिला कलेक्टर डॉ. रेखा गुप्ता ने ग्राम पंचायत रिण्डलिया रामपुरा में शुक्रवार को अटल सेवा केंद्र पर आयोजित रात्रि चौपाल में जल स्वावलंबन योजना की जानकारी देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। नाड़ी, तालाब एनिकटों में पानी रहेगा तो भूजल स्तर भी बढ़ेगा। पानी का महत्व समझें तथा पानी को व्यर्थ नहीं बहने दें। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राठौड़ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं को लाभ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने इंदिरा आवास योजना, नरेगा योजना से जुड़ी कई लाभप्रद योजनाएं, समाज कल्याण विभाग की योजनाएं, भामाशाह योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, स्वच्छ भारत कार्यक्रम सहित कई योजनाओं के बारे में बताया। नरेगा में 90 दिन कार्य करने पर कई लाभ मिलने की जानकारी दी।
गुरू गोवलकर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण अपने स्तर पर भामाशाह के सहयोग से राशि जमा करवाकर सरकार से राशि प्राप्त कर विकास कार्य करवा सकते है। इस दौरान कलेक्टर ने पानी तथा भूरी को इंदिरा आवास योजना के तहत चयनित कर आवास बनाने के लिए विकास अधिकारी महेंद्र कुमार जैन को निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने गांव में अपेक्षाकृत शौचालय नहीं बनने पर नाराजगी दिखाई। पंचायत मुख्यालय पर उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने गांव मेें रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की गई। रिण्डलिया, रामपुरा तथा पंद्राहेडा के बीच बांध के पानी को लेकर बार-बार होने वाले विवाद पर जिला कलक्टर ने कहा कि इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 68 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी कई समस्याएं दर्ज करवाई।
टोडारायसिंह. कंवरावासमें जल स्वावलंबन योजना की जागरूकता के लिए रैली निकालते स्कूली छात्र
टोंक. राउमाविसोनवा में जल चेतना रैली।