पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में छटपटाते मिले मोर को छात्रों ने संभाला

स्कूल में छटपटाते मिले मोर को छात्रों ने संभाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | टोडारायसिंहराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर को जागरूक छात्रों ने उपचार के लिए वन नाका पहुंचाया। जिसका तत्काल उपचार करवा कर उसकी जान बचाई गई। वनपाल बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि छात्रों के अनुसार जब वे अध्ययन कर रहे थे तो एक घायल मोर विद्यालय परिसर में छटपटा रहा था। इस पर बच्चों ने मोर को संभालते हुए वन विभाग को सूचना दी। इस पर वनकर्मी भुवानाराम खारोल, बहादुर सिंह कविया, मोहन दरोगा, दुर्गालाल शर्मा, शंकरलाल, छोटूलाल माली के साथ स्कूल पहुंचा। घायल मोर का पशु अस्पताल में डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता से उपचार करवाया। इसके बाद उचित देखभाल के लिए वन कर्मियों ने मोर को अपने संरक्षण में ले लिया।

खबरें और भी हैं...