पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निबंध में नीतू पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी रही प्रथम

निबंध में नीतू पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी रही प्रथम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निबंध में नीतू पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी रही प्रथम

पचेवर | राजकीयसीनियर उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत निबंध पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण कुमार मीना ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता आयाेजित हुई। इस दौरान जन चेतना रैली निकाली गई। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में नीतू लक्षकार प्रथम, नेहा गौड़ द्वितीय मनोज कुमार वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी कुमावत ने प्रथम, रिंकू बिकूंदिया ने द्वितीय रामप्रसाद सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य रामकिशन शर्मा, शिक्षक जगदीश सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा, सांवरमल जाट, रामसहाय नरूका, राजकुमार आदि उपस्थित रहें।

बैठकमें भामाशाह कैंपों की तैयारियों पर चर्चा

देवली | शनिवारको उपखंड की ग्राम पंचायत थांवला में सरपंच आदेश कंवर की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय कार्मिकों की बैठक का आयोजन किया गया। पंचायत समिति प्रसार अधिकारी पीयूष जैन बताया कि ग्राम पंचायत थांवला में 17 एवं 18 फरवरी को भामाशाह प्री कैंप एवं 19 20 फरवरी को भामाशाह कैंप के आयोजन को लेकर तैयारियों के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रसार अधिकारी पीयूष जैन एवं चिकित्सा अधिकारी ब्रह्मानंद शर्मा ने भामाशाह सीडिंग को लेकर कर्मचारियों में कार्य का विभाजन किया एवं कैंप में खाद्य सुरक्षा योजना की शत प्रतिशत सीडिंग करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव हामिद अंसारी, ईमित्र संचालक महेश शर्मा, राशन डीलर प्रेमचंद जैन एवं छोटू लाल मीणा, नोडल प्रधानाध्यापक घीसालाल गुर्जर, मुरलीधर शर्मा, प्रेरक किस्मत शर्मा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेम देवी जैन, सीता शर्मा, गायत्री शर्मा, प्रतिभा चाष्टा, सुमन नामा, निशा देवी उपस्थित थे।

मालीसमाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यालय का उद्घाटन पोस्टर विमोचन

टोंक | सदरमाली (सैनी) समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के तत्वावधान में दुर्गामाता मंदिर सौलंगपुरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यालय का उद्घाटन एवं पोस्टर विमोचन किया गया। समिति के मीडिया प्रवक्ता प्रभुलाल खरोल्या ने बताया कि समिति के तत्वावधान में 30 अप्रैल को 23वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति कार्यालय का उद्घाटन ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज रजि. संगठन के जिलाध्यक्ष पांचू लाल सैनी महासचिव रमेशचंद रहमान दिया ने किया सामूहिक सम्मेलन का पोस्टर विमोचन भी किया गया। इस मौके पर रमेश कोतवाल, मोती लाल खुवाडिय़ा, तेजमल खरोल्या, धन्नालाल तुनकल्या, कस्तूर मरोठ्या, हरिराम, सीताराम मरोट््या, जगदीश चमाड़ा, नाथूलाल ठेकेदार, छोटू लाल सोलंकी, प्रभुलाल खरोल्या आदि समाज के लोग मौजूद थे

मीणासमाज की बैठक कल

टोडारायसिंह | जनजातिआरक्षण बचाओ संघर्ष समिति टोडारायसिंह के बैनर तले मीणा समाज की आवश्यक बैठक 15 फरवरी को सुबह 11:30 बजे नेहरू पार्क में समिति अध्यक्ष नरेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, जिसमें मीना मीणा के मामले में स्थायी समाधान जाति प्रमाण पत्र बनाने में आर ही परेशानी के चलते आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

अचेतअवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति

टोंक | डाइटरोड पर अचेत अवस्था में अज्ञात व्यक्ति मिला, जिसे 108 एम्बुलेंस में सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोतवाली एएसआई शोकत अली ने बताया कि करीब 55 साल की आयु के इस व्यक्ति ने सफेद कमीज पहन रखी है तथा गले में माला पहने हुए है, जिसका पता चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...