बेटियों की शादी से 10 दिन पहले अटैक से पिता की मौत
बेटियों के शादी के 10 दिन पहले पिता की मौत के बाद परिवार में सन्नाटा छा गया, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
ऐसा ही वाक्या एक परिवार की दो बेटियों की शादी के दौरान देखने को मिला। कहावत है कि होनी को कोई नहीं टाल सकता जो होना है वो होकर रहता है। ऐसा ही वाक्या मूलत: अलियारी टोडारायसिंह निवासी कस्बे के महर्षि कश्यप महाविद्यालय में अध्ययनरत दो सगी बहनों राधा शर्मा उसकी बहन उर्मिला शर्मा की शादी 22 फरवरी को होने है, जिसको लेकर परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ था। परिजन शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। शुक्रवार को पिता घासीलाल पटेल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। पटेल के निधन के समाचार सुनते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दोनों बेटियों की सगाई 18 फरवरी शादी 22 फरवरी को होगी। पिता की मौत होने से दोनों बेटियां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरा परिवार गमजदा है।