पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने समीक्षा बैठक में दिए दिशा निर्देश

एसडीएम ने समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह|यहां उपखंडकार्यालय पर सोमवार को समीक्षा एवं जनसुनवाई बैठक एसडीएम शंकरलाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।एसडीएम सैनी ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को हिदायत दी कि वे प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र की पंचायत में कार्यरत कार्मिकों के साथ वार्ड वार दौरा करे। साथ ही ग्रामीणों को प्रेरित कर शौचालय बनवाने की सुनिश्चितता करे। दस फरवरी को बच्चों को पेट में कीड़े की दवा देने 21 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत क्रियांवित के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार करे तथा टीम भाव से कार्य करे। इसके लिए जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर लोगों को जागरूक भी करे।

जल स्वावलंबन योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। कस्बे में पानी-बिजली सफाई की समीक्षा कर सुचारू रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

टोडारायसिंह. बैठकमें ब्लाॅक अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते एसडीएम सैनी

खबरें और भी हैं...