चार कैबिनों के ताले टूटे, सामान-नकदी पार
कस्बेमें रविवार रात चोरों ने देशवाली मोहल्ले के पास खरेड़ा चौराहे पर लगी शराब अन्य सामान की चार कैबिनों के ताले तोड़ उनमें रखे सामान नकदी ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। दो माह में इन्हीं दुकानों में चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे लोगों में रोष है।
कस्बे में खरेड़ा चौराहे से आगे बस्सी रोड पर स्थित एक शराब की दुकान के सेल्समैन रामराज गुर्जर ने बताया कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर करीब 4-5 पेटी अंग्रेजी शराब की करीब दो पेटी देशी शराब की चोरी की है। चोर दुकान में रखे करीब 2 हजार रुपए नकद भी ले गए। इससे करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। खरेड़ा चौराहे पर बाबू खां देशवाली ने बताया कि उसकी कैबिन के चोरों ने ताले तोड़ कर उसमें रखे मोटरसाइकिल के पार्ट्स ले गए। इससे उसे करीब 10-15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पर दूसरी कैबिन वाले रंगलाल गुर्जर ने बताया कि उसकी कैबिन के ताले तोड़ सुपारी, गुटखा आदि सामान चोरी कर ले गए। तीसरी कैबिन वाले दिलदार खां देशवाली ने बताया कि उसकी कैबिन के ताले तोड़ उसमें रखे मोटरसाइकिल की 20 ट्यू बें तथा गुटखा सुपारी आदि चोरी कर ले गए। इससे उसे करीब 5 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। सुबह जब दुकान खोलने आए तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
सिलेंडर-चूल्हानकदी ले गए
पीपलू | तहसीलके सामने लगी कैबिन का शनिवार रात ताला तोड़ अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए। सीताराम पुत्र प्रहलाद प्रजापत ने बताया कि उसकी केबिन में गैस सिलेंडर की बड़ी टंकी, चूल्हा, चाय बनाने का सामान, चिल्लर नकदी आदि रखी हुई थी। जिन्हें चोर ताला तोड़ चोरी कर ले गए।
चोरों की गिरफ्तारी की मांग
कैबिनमालिकों ने बताया कि दो माह पूर्व 9 दिसंबर की रात भी इन्हीं दुकानों में चोरी हुई थी। तब भी सामान नकदी चोरी कर ले गए थे। उस चोरी का अभी तक सूराख नहीं लगा और रविवार को फिर से दूसरी बार चोरी हो गई। बार-बार चोरी की घटना से उनको काफी नुकसान हो रहा है। लोगों ने रोष जताकर शीघ्र ही चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।
टोडारायसिंह. खरेड़ाचौराहे कैबिन के टूटे ताले। यहां से मोटरसाइकिल पार्ट्स चोरी कर ले गए।