बसंत पंचमी पर स्कूलों मेंे मनाया मां सरस्वती का जन्मोत्सव
नामदेव छींपा समाज ने निकाली शोभायात्रा
कार्यालयसंवाददाता|टोंक
माघशुक्ल पंचमी पर ऋतुओं के राजा बसंत ऋतु के आगमन ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्मोत्सव बसंत पंचमी पर्व जिलेभर में उल्लास उमंग के साथ मनाया गया। घरों स्कूलों में सफेद पुष्प, चंदन, श्वेत वस्त्रादि से मां सरस्वती की पूजा की गई। घरों में पीले चावल सहित अन्य पकवान बनाए तथा पीले वस्त्र पहने गए। बसंत ऋतु के आगमन पर पेड़ों पर नई कपोलें आना शुरू हो गई हैं। नामदेव छीपा-दर्जी समाज की ओर से पुरानी टोंक स्थित दानेरायजी महाराज मुरलीधर महाराज मंदिर से ठाकुरजी को विमान सजाकर संत नामदेव की झांकी के साथ चतुर्भुज तालाब के पास स्थित बालाजी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर बाद भजन कार्यक्रम में भजन गीत प्रस्तुत किए गए तथा एक-दूसरे के गुलाल लगाकर बसंत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. जे.सी. गहलोत, डॉ. प्रदीप गहलोत, रामलाल नामा, बाबूलाल नामा, उमेश नामा, रम्मू नामदेव, राजेश कुमार नामा, सत्यनारायण नामा, नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष महेश नामा,आशीष नामा, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता नामा, आनंद नामा, अनिल नामा, किशन नामा, हनुमान नामा, सुनील जोशी, कल्याण नामा, चंद्रशेखर नामा, दीपक नामा राकेश, नामा, इंद्रमल नामा, निर्मल, अक्षय, आदि उपस्थित थे। खंडेलवाल सखी सहेली संगठन की ओर से खंडेलवाल दिवस मनाया गया। समाज के सीताराम मंदिर में पीएचईडी एईएन राधेश्याम गुप्ता, गोविंद कट्टा, सुरेंद्र तांबी, सीताराम दुसाद, रामप्रेम, शैलेंद्र, राधेश्याम तांबी, पुष्पा नटवाडा, मीना तांबी, सीता दुसाद, गीता कट्टा, सुनीता धेकडिया, बबीता सेठी सहित समाज की कई महिला-पुरूष मौजूद थे।
पुरानी टोंक स्थित विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या निकेतन में सरस्वती पूजन कर नवीन प्रवेश शुरू हुए। साहेला गांव के के राउमावि में संत मनीष दास महाराज, प्रधानाचार्य डॉ. पंकज दीक्षित की मौजूदगी में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। बोसरिया गांव के राआउमा विद्यालय में प्रधानाचार्या सईदा बेगम की अध्यक्षता में छात्राओं ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना की। रेखा एंड पार्टी ने भजन मनीषा एंड पार्टी ने मनोहारी नृत्य पेश किए। उत्सव प्रभारी बन्नालाल जाट ने जल स्वावलंबन विषय पर निबंध, पोस्टर नारा प्रतियोगिता हुई।
सांस्कृतिककार्यक्रम आयोजित
टोडारायसिंह|यहांकस्बेसहित ग्रामीण क्षेत्र की सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में शनिवार को बसंत पंचमी का त्योहार हर्षोंहल्लास समारोह पूर्वक मनाया गया। कस्बे की दिगंबर जैन सन्मति सागर स्कूल में महोत्सव के तहत छात्र-छात्राअों ने सरस्वती मां की विशेष झांकी सजाई गइ। साथ ही विद्यार्थियों ने पूजा अर्चना कर 101 दीपकों से महाआरती की तथा प्रसादी वितरण किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने देश भक्ति धार्मिक गीतों पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के संस्था सचिव राजेन्द्र जैन ने इस अवसर पर सभी बच्चों को अधिक मेहनत कर अच्छे नंबरों से पास होने की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि तब ही सच्चे अर्थों में सरस्वती महोत्सव मनाने का औचित्य निकलेगा
मांवीणा का जन्मोत्सव मनाया
देवली|शहरमें बसन्त पंचमी का पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस मौके पर भगवान गुरूकृपा संस्थान के पं.मुकेश गौतम ने बताया कि बसन्त पंचमी मां वीणा का जन्मोत्सव है जो कि विद्या की देवी है। मां वीणा विद्यार्थियों एवं कलमकारों की अधिष्णुत्री देवी है। संगीत के स्वर मां सरस्वती की देन है। संगीत से जीवन की निरसता को दूर किया जाता है।