तेली समाज का विवाह सम्मेलन
शुक्रवारको राठौर तेलियान समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन मे 32 जोड़े सामूहिक रूप से दाम्पत्य जीवन में बंध गए। इस अवसर पर देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने वर-वधु को आर्शीर्वाद दिया।
इस मौके पर प्रात: सामूहिक वर वधुओं की शहर निकासी निकाली गई। इसके बाद तोरण एवं अन्य रस्में पूरी की गई। इसके बाद पाणीग्रहण संस्कार आयोजित हुआ। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रेखा जैन समेत कई पार्षद समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। वर-वधु को देवली समाज की ओर से घर गृहस्थी चलाने के लिए आवश्यक सामान, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के जेवर आदि भेंट किए गए।उल्लेखनीय है कि शहर के तेली समाज द्वारा यह प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन करवाने के पीछे स्व.बाबूलाल दीपक का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उनकी सोच थी कि इस पुनीत कार्य को स्थानीय समाज के बलबूते पर ही किया जाए। लिहाजा उन्होंने देवली के पूरे समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर यह कार्य अपने संयोजन में करवाया। दुखद पहलु यह रहा कि दीपक की कुछ दिन पूर्व ही हृदयगति रूक जाने से मृत्यु हो गई, पर यह आयोजन आज उन्हीं के संयोजन से पूर्ण हुआ है। समाज ने भी स्व.बाबूलाल दीपक को याद रखते हुए इस आयोजन को सफलतम अमली जामा पहना दिया। और स्व.दीपक की यादों से जुड़ गया।
पाटीदारविवाह सम्मेलन में 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
टोडारायसिंह|कल्याणपुराकुर्मियानगांव में शनिवार को षष्टम पाटीदार सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें समाज के 13 जोड़ें विवाह बंधन में बंध गए। मुख्य अतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने शिरकत कर वर-वधु को आशिर्वाद दिया। साथ ही कहा कि आज के परिवेश में विवाह सम्मेलन अच्छी परंपरा है। सम्मेलन में विभिन्न जगहों से आए 13 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे है। परंपरानुसार आचार्यों द्वारा तोरण फेरे की रस्म पूरी करवाई गई है। वर-वधु को समाज की ओर से आवश्यक सामान भी दिया गया है।
टोडारायसिंह. विवाहसम्मेलन में विधायक कन्हैयालाल चौधरी।
देवली. तेलीसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान शोभायात्रा में शामिल वर।