दोनों नहरों में 2 टीएमसी पानी नहीं छोड़ा तो होगा चक्का जाम
बीसलपुर बांध के पानी के लिए धरना प्रर्दशन
टोडारायसिंह| बीसलपुरपरियोजना की बाईं दाईं नहर में पानी नहीं छाेड़ने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोडारायसिंह के कार्यकर्ताओं ने किसान हित में शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम शंकरलाल सैनी को ज्ञापन सौंप कर अविलंब सिंचाई का पानी छोड़ने की मांग की है। साथ ही दो दिन में कार्यवाही नहीं करने पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, जिला महामंत्री रामदयाल सुवालका, पूर्व सरपंच संघ तहसील अध्यक्ष बलराम चौपड़ा एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल नागर, पूर्व पार्षद जहुर, हनुमान सिंहल, मनोज कासलीवाल, उमाकांत भारद्वाज, शिवराज शर्मा, सुरेन्द्र कनोई, पार्षद कालूसिंंह, अरविंद सिंघोदिया, मोहनलाल अग्रवाल, रमेश माली सहित दर्जनाें पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हो नारेबाजी करते हुए उपखण्ड कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर एसडीएम को ज्ञापन से बताया है कि बीसलपुर परियोजना की बाईं दाईं नहर के एरिया में किसानों ने गेहूं, जौ, चना, सरसों रीजका आदि फसलों की बोआई कर रखी है। इनमें गेहूं, जौ, चना रीजका की फसलों को अबतक एक बार ही पानी मिला है।
इस संबध में पूर्व में भी जिला कलेक्टर उपखण्ड अधिकारी को लिखित में प्रार्थना पत्र सौंप कर फसलों को पानी पिलाने के लिए अवगत करवाया दिया था। इसके बावजूद अभी तक दाईं बाईं नहरों में पानी नही छोडा गया है। अभी तक ठोस पुख्ता रूप से आश्वस्त भी नहीं किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सरकार को 2 टीमएसी सिंचाई का पानी फसलों को दिए जाने के लिए शासकीय अर्द्धशासकीय पत्र लिखने के पश्चात भी राज्य सरकार द्वारा बीसलपुर बांध से काश्तकारों की बोई हुई फसलों को सिंचाई हेतु पानी छोडे जाने संबधी कार्रवाई नहीं की गई है। अगर समय रहते जिला प्रशासन द्वारा दो दिन में नहर में पानी छोड कर फसलों में पानी पिलाने की कार्रवाई नहीं की तो काश्तकारों के हित में प्रदर्शन, चक्काजाम, महा पड़ाव, महा धरना महा बंद की कार्रवाई की जाएगी।
कार्यालय संवाददाता| टोंक
रबीफसल की सिंचाई के लिए बिसलपुर बांध से दोनों नहरों में पानी छोडने की मांग अब आंदोलन का रुप लेती जा रही है। दायीं बायीं नहर में बांध का पानी छोड़ने की मांग को लेकर बीसलपुर बांध कमांड एरिया संघर्ष समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि घंटाघर के पास धरने पर बैठे और दोपहर बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्टर को सिंचाई मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उधर कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भी सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिसलपुर बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने चेतावनी दी कि पांच दिन में नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बिसलपुर बांध से दोनाें नहरों में रबी फसल सिंचाई के लिए छोड़ा जाने वाला आठ टीएमसी पानी करीब एक माह पहले खत्म हो गया। इसके चलते खासकर गेहूं की फसल पर सूखने का खतरा मंडरा गया है। इस दौरान आंदोलनकारी महावीर तोगड़ा, श्योजीलाल, रामस्वरुप धाकड़, रामकिशन धाकड़, दशरथ, देवकरण गुर्जर, मुजीब आजाद, अहसान बाबा, मन्नालाल गुर्जर, उम्मेदसिंह,अब्दुल खालिक खान, इम्तियाज खान, दलित सेना के अकबर खान, रांकपा के मोहम्मद अजमल, बाबूभाई पेंटर,सत्यनारायण, सुरेश जाट,कमलेश कुमावत,पोखरलाल जाट, रामदेव गुर्जर महेश जोशी, माकपा के अख्तर जंग, अच्युतानंद, मुराद गांधी आदि मौजूद थे।
कांग्रेसीभी उतरे सड़कों पर
नहरोंमें पानी छोड़ने, बीमा राशि का भुगतान करने, किसानों द्वारा निजी निर्माण के लिए लाई जाने वाली बजरी, पत्थर को व्यवसायिक बताकर काटे जा रहे चालान की कार्रवाई की बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम कलेक्टर ज्ञापन सौंपा पूर्व विधायक कमल बैरवा, नगर परिषद के पूर्व सभापति हरिभजन गुर्जर, सुनील बंसल, देहात अध्यक्ष रामफूल गुर्जर, देवकरण गुर्जर, हरिभाई हरि,रामदेव गुर्जर, नईमुद्दीन अपोलो,मुजीब आजाद, सैय्यद बरकात हसीन, कैलाश चौधरी, अनुराग गौतम, जिला परिषद सदस्य मनींद्र लोदी, माेहसीन खान, कैलाश चौधरी,कमर गालिब, तुर्राब अली, कंवरपाल,उम्मेदसिंह,देवकरण,युसुफ यूनिर्वसल, इम्तियाज खान,शंकर चौधरी आदि मौजूद थे।
टोडारायसिंह. बीसलपुरकी बाईं दाईं नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता।
टोंक. मांगको लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता।
टोंक.एडीएम लोकेशकुमार गौत्तम को ज्ञापन देते हुए।