दावे आपत्तियों की सुनवाई शुरू
टोडारायसिंह | सामाजिक,आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना, 2011 मसौदा सूची की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रकाशन के साथ ही संशोधन, दावे आपत्तियों की प्राप्ति एवं सुनवाई के लिए ग्राम सभा शुरू की जाएगी। एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने बताया कि ग्राम सभाएं 15 सितंबर को ग्राम पंचायत कुहाड़ाबुजुर्ग, मांदोलाई, संवारियां, उनियाराखुर्द, दत्तोब में, 16 सितंबर को मूण्डियाकला, दाबड़दुंबा, थडोली, भांवता, भासू में, 17 सितबंर को छाणबाससूर्या, बरवास, अलियारी, हमीरपुर, इन्दोकिया में, 18 सितंबर को गोपालपुरा, कूकड़, बावड़ी, लांबाकला, बांसेड़ा में, 19 सितंबर को कंवरावास, बोटूंदा, मोरभाटियान, गणेती, खरेड़ा में, 20 सितंबर को रिण्डल्यारामपुरा, लक्ष्मीपुरा, मैहरू, मोर, पंवालिया में 21 सिंतबर को बस्सी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित होगी।