पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंदोलन करेंगे किसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसलपुरपरियोजना की बाईं मुख्य नहर में बार-बार ज्ञापन देकर मांग करने के बावजूद पानी नहीं छेड़ने से आहत किसानों ने शुक्रवार को सिंचाई अध्यक्ष श्योजीराम जाट की अगुवाई में फिर से मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार ओंकामल चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही दो दिन में कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

किसानों ने ज्ञापन से बताया कि बीसलपुर बाईं नहर एरिया में किसानों ने गेहूं, जौ, चना सरसों आदि फसलों की बोआई कर रखी है। इनमें गेहूं, जौ चना की फसलों में अब तक एक बार ही सिंचाई हुई है। फसलें काफी बडी़ हो चुकी है, लेकिन बीसलपुर की बाईं नहर में पानी नहीं छोड़ने से नहर से सिंचित कमांड एरिया के किसानों की फसलें नष्ट होने की कगार पर है।

बर्बादहो जाएंगे अन्नदाता

वर्तमानमें फसलों को पानी की सख्त आवश्यकता है। किसानों ने लाखों रुपए लगा कर खेतों में बोआई की है। पानी के अभाव में फसलें सूखने की कगार पर है। समय पर सिंचाई नहीं हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। इस संबंध में पूर्व में भी किसानों ने कलेक्टर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया दिया था। इसके बावजूद अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। अगर समय रहते जिला प्रशासन ने दो दिन में नहर में पानी छोड़ कर फसलों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं की तो कमांड एरिया के सभी किसान आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में आशाराम जाट, श्योराज, राजेन्द्र, रतिराम, प्रधान जाट, सत्यनारायण, प्रहलाद, रामलाल, सांवर मल जाट, भंवरलाल, जगदीश, परसराम, हेमराज जाट, धनराज जाट, मुकेश चौधरी, नाथूराम, राजू बराला, रामनिवास, श्योकिशन, सुरेन्द्र चौधरी, सुरेश, किशनलाल, बजरंगलाल, भुवनराम उमाशंकर सहित दर्जनों किसान है।

आजटोंक में अनशन

टोंक | बीसलपुरबांध कमांड एरिया किसान संघर्ष समिति बांध की दोनों नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार से आंदोलन करेंगे। इसे लेकर किसानों ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि नहरों में पानी नहीं छोड़ने से फसलें सूखने के कगार पर है, जबकि बांध में पर्याप्त पानी है। पानी छाेड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार को कमांड क्षेत्र के किसान जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव, धरना, अनशन, प्रदर्शन, घेराव, बंद, बहिष्कार, सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। किसानों का कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी सरकार अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की, जिससे फसलें सूखने के कगार पर है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है,जो अब बढ़ता ही जा रहा है। इस अवसर पर महावीर तोगड़ा, देवकरण गुर्जर, अकबर खान, पोखरलाल जाट, मोहम्मद अजमल, अख्तर जंग, मोहम्मद रहमान, कालूराम, शिवजीराम सीताराम आदि उपस्थित थे।

भारतीय किसान संघ ने दी अनिश्चित धरना महापड़ाव की चेतावनी

दूनी| बीसलपुरबांध की दांयीं मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष किसानों ने नहरे नहीं खोले जाने पर अनिश्चित कालीन धरना महापड़ाव की चेतावनी दी है। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष भंवरलाल जाट, सीआर रामलाल, गोपाल, जगदीश, बाबूलाल किशन आदि किसानों ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि बीसलपुर बांध के दांयीं मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर गत दिनों कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। नहरे नहीं खुलने से किसानों की फसलें चौपट हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि दांयीं मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को मजबूरन महापड़ाव अनिश्चितकालीन धरना देना पड़ता है। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो मजबूर अनिश्चितकालीन धरना महापड़ाव करना पड़ेगा।

टोडारायसिंह. सिंचाईके लिए पानी नहीं मिलने से खेतों में फसलें सूख रही हैं। सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान।

खबरें और भी हैं...