- Hindi News
- National
- व्यापारियों ने सांसद और एमएलए को ज्ञापन देकर याद दिलाया चुनावी घोषणा पत्र
व्यापारियों ने सांसद और एमएलए को ज्ञापन देकर याद दिलाया चुनावी घोषणा पत्र
टोडारायसिंह|उपखंड क्षेत्रकी विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए समस्त व्यापार मण्डल ने सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि उपखंड क्षेत्र टोडारायसिंह आजादी के बाद से ही पिछड़ा हुआ है। आजादी के 68 साल बाद भी आज तक किसी क्षेत्र में प्रगति नहीं कर पाया है। यहां की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई है। टोडारायसिंह के वर्तमान में अब तक बन चुके इस स्वर्णिम काल में प्रारंभ से लेकर नीचे तक भाजपा सरकार की सभी कड़ियां जुड़ चुकी है। अब इस टोडारायसिंह की समस्त जनता इसी विश्वास को लिए हुए है कि इस बार इस कड़ी में हमारी प्रत्येक समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। जो कि चुनावी घोषणा पत्र में भी है। इन प्रमुख मांगों की बजट सत्र 2016 में घोषणा करवाई जाए। इनमें खास कर सर्वे के आदेश हो चुके रेल मार्ग का बजट पास करते हुए इसकी पालना करवाई जाए, शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए इस कस्बे में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 100 बेड की वित्तीय स्वीकृति एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। टोडारायसिंह के देवली, केकड़ी, जयपुर, टोंक मार्ग पर पर्याप्त मात्रा में कम से कम 5-5 रोडवेज द्रुतगामी बसों का संचालन करवाया जाए तथा इन चारों मार्गों पर सड़क निर्माण एवं स्टेट हाइवे का निर्माण करवाया जाए। टोडारायसिंह-कोटा वाया बीसलपुर देवली स्थित मार्ग पर पुलिया बनवाई जाए। कृषि मंडी को पूर्ण मंडी का दर्जा दिलवाया जाए। सब्जी मंडी को शहर से अन्यत्र जगह पर स्थापित करवाया जाए।
युवतियोंने लिया महिला ब्यूटी पार्लर प्रबंध प्रशिक्षण
टोंक|बड़ौदास्वरोजगारविकास संस्थान की और से चल रहे महिला ब्यूटी पार्लर प्रबंध प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें 31 युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बैंक आॅफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक राजू लाल शर्मा, ने प्रतिभागियों को स्व रोजगारोंमुखी एवं बैंकिंग से सम्बन्धित सेवाओं लाभों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित किये गए। संस्थान के निदेशक पीसी जैन ने बताया कि संस्थान बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिलवाकर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करता है। संस्थान ने इस प्रशिक्षण शिविर के समापन के साथ 131 प्रशिक्षण कार्यों को पूर्ण किया है। संस्थान के द्वारा महिला ब्यूटी पार्लर प्रबंध का प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 जनवरी से 11 फरवरी तक चलाया गया। जो चालू वित्तीय वर्ष का 22 वां प्रशिक्षण कार्यक्रम है। संस्थान फैकल्टी चंद्रप्रकाश शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीडबैक लिया