पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा दुकानें बंद

पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा दुकानें बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह | दोलाख रुपए की खरीद बिक्री पर पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को स्वर्णकार एवं सर्राफा संघ टोडारायसिंह ने दुकानें बंद रखी तथा अध्यक्ष अशोक कुमार जैन की अगुआई में प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार ओंकारमल चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन से सर्राफा व्यापारियों ने है बताया कि भारत सरकार द्वारा दो लाख रुपए की खरीद बिक्री पर पेन कार्ड की अनिवार्यता की घोषणा करने से स्वर्णकार ज्वैलर्स सर्राफा व्यापारियों में रोष है। ऐसे में उनकी मांगों का सम्मान स्वरूप निस्तारण किया जाए एवं पेन कार्ड की अनिवार्यता का नियम वापस लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुकेश जैन, विनोद मोदी, जम्बू जैन, सूरज सोनी, आशाराम सोनी, नंदकिशोर सोनी, कैलाश सोनी, हितेश सोनी, भागीरथ, महावीर सोनी, अनुराग सर्राफ, श्याम सुंदर, अशोक जैन आदि है।

टोडारायसिंह. मांगोंके लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सर्राफा संघ के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...