पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौरव पथ पर नाली होने से फैला कीचड़

गौरव पथ पर नाली होने से फैला कीचड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बमाेर|गांव मेंपांच माह पूर्व सार्वजनिक विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की लागत से गाैरव पथ निर्माण के दौरान नाली नहीं बनाने से सड़क पर कीचड़ गंदगी फैली हुई है। जनप्रतिनिधि प्रशासन लोगों को शपथ दिलाकर स्वच्छता के लिए जाग्रत कर रहा है। वहीं कई बाद समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी पंचायत प्रशासन नाली निर्माण नहीं करवा रहा है। कीचड़ गंदगी से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में सानिवि एईएन हरीश आहुजा ने बताया कि गाैरव पथ रोड की नाली निर्माण का अलग से टेंडर हा़े चुका हैं। जल्दी ही नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

पीएचसीपर मनेगा शिशु स्वास्थ्य दिवस

लांबाहरिसिंह|कस्बेके राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.. कमलेश सैनी ने बताया कि पीएचसी पर शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इसमें 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों वाली माताओं के लिए प्रश्नोत्तरी होगी। माताओं से बाल स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रबोधकप्रदेशाध्यक्ष को आज देंगे ज्ञापन

टोडारायसिंह|अखिलराजस्थानप्रबोधक शिक्षक संघ टोडारायसिंह 10 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के टोडारायसिंह आगमन पर जयपुर चुंगी नाके पर स्वागत कर अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। स्वागत में तहसील के समस्त पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

नगरपालिकाकी बैठक 15 को

देवली|नगरपालिकामंडल की साधारण सभा की बैठक 15 फरवरी को सायं 3 बजे पालिकाध्यक्ष रेखा जैन की अध्यक्षता में होगी।अधिशासी अधिकारी नीलू गुर्जर ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कुएंसे अतिक्रमण हटाने की मांग

देवली|डाबरकलांगांव के लोगों ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंप कर सार्वजनिक कुएं से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया की डाबर कलां गांव में खसरा न. 1928 है जो सरकारी कुआं है तथा बालाजी पानी की टंकी, शीतला माता के स्थान के पास में स्थित है। जिस पर पडो़सी खेत के खातेदार ने अतिक्रमण कर अपने खेत में मिला लिया है। इससे उक्त कुएं का उपयोग ग्रामवासियों नहीं कर पा रहें है। इससे ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर सार्वजनिक कुएं से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

मोहम्मदउमर युकां महासचिव नियुक्त

टोंक|राजस्थानप्रदेशयुवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना के निर्देशानुसार टोंक सवाई माधाेपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस महासचिव पद पर मोहम्मद उमर खान को मनोनीत किया है। लोकसभा क्षेत्र कमेटी के भैंरू लाल मीणा ने ये नियुक्त पत्र दिया।

खबरें और भी हैं...