टोंक | दो-तीनदिन से मौसम में आए बदलाव से सर्दी तेजी हो गई। गुरुवार को सुबह-शाम सर्दी तेज होने से लोग कंपकंपाने लगे। दोपहर के समय सर्दी से राहत मिली। शाम के समय बाजार भी जल्दी सूने हो गए। दुकानदारों ने भी शाम को जल्दी ही दुकानें बढ़ा दी। सर्दी तेज होने से मूंगफली के ठेलों पर भीड़ रही।