पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर में आग से अफरा तफरी

सिलेंडर में आग से अफरा-तफरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | चायबनाते समय सिलेंडर में लगी आग से काली पलटन क्षेत्र में गंदी की चौकी के समीप अफरा तफरी मच गई। बाद में गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार काली पलटन क्षेत्र में मुन्ना भाई के घर पर रसोई गैस से चाय बनाई जा रही थी। इस दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे रसोई का सामान एवं आसपास रखे बिस्तर आदि चल गए। आग का सुनते ही आसपास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने सिलेंडर को रसोई से निकालकर खुले में डाल दिया। लेकिन उसके आग नहीं बुझी। बाद में गैस एजेंसी के कर्मचारियों के पहुंचने पर उसको मिट्टी आदि डालकर बुझाया गया। आग पर समय रहते काबू नहीं पाए जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। घर में छप्पर होने एवं आसपास कच्चे मकान आदि थे। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल आदि पहुंचने का रास्ता भी बेहद सकड़ी गली होने के कारण नहीं होने से आसपास भी अफरा तफरी मच गई।