- Hindi News
- 44 उम्मीदवारों ने नहीं दिया चुनावी खर्चे का हिसाब
44 उम्मीदवारों ने नहीं दिया चुनावी खर्चे का हिसाब
टोंक | नगरपरिषद चुनाव में भाग्य आजमा चुके कई प्रत्याशियों ने निर्धारित समय में हिसाब ही नहीं दिया। नगर परिषद चुनाव में एक प्रत्याशी के लिए 60 हजार रुपए खर्चा निर्धारित किया था। इसके हिसाब के लिए 28 नवंबर का समय निर्धारित किया गया। निर्धारित समय में 122 प्रत्याशियों ने हिसाब पेश किया। बाकी 44 उम्मीदवारों ने अब तक कोई हिसाब नहीं दिया है। नगर परिषद चुनाव में 195 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. टीना कुमार का कहना है कि जिन्होंने हिसाब नहीं दिया है, उनको नोटिस जारी किएहैं। उनकी सूची बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस भाजपा के कई प्रत्याशियों सहित 44 उम्मीदवारों ने हिसाब पेश नहीं किया। इसमें वार्ड 1 के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल, निर्दलीय छोटू, महावीर, वार्ड 3 के कालू निर्दलीय, वार्ड 5 के बीजेपी प्रत्याशी शमशाद, वार्ड 7 की निर्दलीय हेमलता, वार्ड 8 की रेखा, रेखा देवी निर्दलीय, वार्ड 9 शाहिद निर्दलीय, वार्ड 10 मोहम्मद इकराम, वार्ड 11 नाजिया बानो निर्दलीय, वार्ड 13 के भाजपा के फारूक, मोहम्मद अनीस निर्दलीय, मोहम्मद इनाम निर्दलीय, वार्ड 14 बीजेपी की यासमीन खान, संगीता साहू निर्दलीय, वार्ड 15 बीजेपी की सीमा यादव, वार्ड 16 के बीजेपी प्रत्याशी जाकिर, वार्ड 17 सिराज निर्दलीय, राजेश निर्दलीय, वार्ड 18 कांग्रेस के हेमंत कुमार, नीरज कुमार निर्दलीय, अनिल कुमार निर्दलीय, वार्ड 19 बीजेपी की धापू देवी, वार्ड 21 अलीमुन्निसा निर्दलीय, वार्ड 23 अभिषेक निर्दलीय, वार्ड 25 कांग्रेस के मुदस्सर, वार्ड 27 बीजेपी के शाहिद मिया, वार्ड 28 हीरालाल महावर बीएसपी, माया मेहरा निर्दलीय, वार्ड 29 मूलचंद बैरवा बीएसपी, वार्ड 30 कांग्रेस के अजय, वार्ड 32 बेणी प्रसाद निर्दलीय, वार्ड 35 के रमेश बीजेपी, रेहान एनसीपी, वार्ड 36 हबीबुन्निसा निर्दलीय, वार्ड 39 एनसीपी नियाजुद्दीन, बीजेपी के शकील, शफीकुर्रहमान निर्दलीय, वार्ड 40 गणेश निर्दलीय, वार्ड 41 रामावतार निर्दलीय, वार्ड 44 रेखा बीजेपी, वार्ड 45 बालमुकंद कांग्रेस, कजोड़ निर्दलीय ने हिसाब पेश नहीं किया।